फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad : सवाल का जवाब नहीं दे पाने पर शिक्षक ने पांचवीं के छात्र को पीटा, हाथ टूटा

Fri, 22 Jul 2022 12:16 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के एक स्कूल में छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। सवाल का जवाब न देने पर शिक्षक ने छात्र की पिटाई लगा दी, जिससे उसका हाथ में फ्रैक्चर हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के जसराना में एक स्कूल के शिक्षक ने सवाल का जवाब न देने पर छात्र की पिटाई लगा दी। इससे छात्र का हाथ टूट गया। शिकायत करने पर पहले तो शिक्षक ने उपचार कराने की बात कही, लेकिन बाद में मना कर दिया। गुरुवार को पीड़ित छात्र के पिता ने कोतवाली में आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने छात्र का मेडिकल कराया है।

नौ जुलाई की है घटना

जसराना के गांव कौरारा बुजुर्ग निवासी शेर सिंह का पुत्र मनीष गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र है। नौ जुलाई को शिक्षक ने उससे एक सवाल पूछा था, जिसका जवाब न देने पर शिक्षक ने छात्र की पिटाई लगा दी। पिटाई के कारण छात्र के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित के पिता ने बताया कि शिक्षक ने बेटे का उपचार कराने की बात कही थी। इसलिए उन्होंने पहले शिकायत नहीं की। बाद में शिक्षक ने मना कर दिया। 

विभाग ने शिक्षक को भेजा नोटिस 

पीड़ित पिता छात्र को लेकर कोतवाली पहुंचा और कार्रवाई करने के लिए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण कराया है। एसएसआई विकास अत्री ने कहा मामले की जांच की जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई का मामला संज्ञान में आया है। शिक्षक को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें