आगरा में स्काउट के शिविर में छात्र ने शिक्षिका से मोबाइल नंबर ले लिया। उसने शिक्षिका के ईमेल और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर उसके पासवर्ड बदल दिए। अब वह शिक्षिका को ब्लैकमेल कर रहा है। सदर थाने में शिक्षिका के भाई ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
शिक्षिका के भाई ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन स्काउट शिक्षिका है। कुछ समय पहले खेरागढ़ के एक विद्यालय में शिविर में वह गई थी। वहां गांव नगला बर अयेला के एक छात्र यशवर्दन सिंह आया था। उसने छात्र होने का फायदा उठाकर शिक्षिका का नंबर ले लिया।
आरोप है कि यशवर्दन ने शिक्षिका का ईमेल और इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ली। उनके पासवर्ड बदल दिए। इसके बाद आईडी का दुरुपयोग करने लगा। फेसबुक पर भी धमकी भरे मैसेज कर रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।