फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: कोचिंग जा रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम

Tue, 16 Aug 2022 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

छात्र  एसएससी की कोचिंग कर रहा था। आज सुबह वह कोचिंग जाने के लिए निकला था। रास्ते में ये दर्दनाक हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। छात्र के शव को देख परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
मृतक छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में घर से कोचिंग के लिए जा रहे युवक की बाइक सड़क पर गिरे पेड़ से टकरा गई। इससे युवक की मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह पांच बजे लभौया के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। 

विज्ञापन


जसराना के गांव कटेना हर्षा निवासी अभिषेक (20) पुत्र ज्ञान सिंह जाटव मंगलवार सुबह पांच बजे घर से एसएससी की कोचिंग के लिए शिकोहाबाद आ रहा था। जब उसकी बाइक लभौआ के समीप पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी सड़क पर गिरे पेड़ से बाइक जा टकराई। 

घरवालों ने बताया की मृतक दो भाइयों में छोटा था। बीएससी करने के बाद एसएससी की तैयारी में जुटा था। घटना के वक्त वह कोचिंग कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि एक युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है। मृतक के पिता के प्रार्थना पत्र पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत

बसईमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला छारबाग निवासी विजय सिंह (33 ) सोमवार दोपहर माल कॉरीडोर के समीप से रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर मृतक के परिजन और बसईमोहम्मदपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष बसईमोहम्मदपुर विजय कुमार का कहना है कि युवक रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

हादसे में वृद्ध की मौत

सिरसागंज निवासी राम बहादुर (60) मंगलवार दोपहर नेशनल हाईवे पर मोढ़ा गांव के समीप खड़ा था। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। सूचना पर पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची। वृद्ध को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आई। यहां चिकित्सक ने वृद्घ को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने बताया कि वृद्ध सिरसागंज क्षेत्र का रहने वाला था। उसकी मौत की सूचना परिजन को दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें