फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Student Suicide: कोटा से नीट की कोचिंग कर रही छात्रा ने किया सुसाइड, फंदे पर लटकी मिली लाश; होली पर आई थी घर

Mon, 01 Apr 2024 11:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

राजस्थान के कोटा में नीट की कोचिंग ले रही छात्रा ने सोमवार सुबह आत्महत्या कर ली। होली पर वो घर आई हुई थी। बताया गया है कि पढ़ाई के दबाव के चलते उसने ये कदम उठाया है। 
 
विज्ञापन
छात्रा ने किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले की रहने वाली छात्रा ने आत्महत्या कर ली। वो कोटा, राजस्थान से नीट की तैयारी कर रही थी। होली की छुट्टियों में वो घर आई थी। छात्रा की लाश कमरे में फंदे पर लटकी मिली। ये देख घरवालों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइंस कॉलोनी की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा राजस्थान के कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। परिवार के लोगों ने बताया कि होली से पहले वो घर आई हुई थी। पढ़ाई के प्रेशर को लेकर वो बहुत चिंता में थी। बताया गया है कि सोमवार सुबह छह बजे छात्रा का शव चौथी मंजिल पर कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें