फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नीट की उत्तर कुंजी देख हुई घबराहट, छात्र की गई जान

Tue, 30 Jun 2026 02:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: जैतपुर के गढ़ीरम्पुरा गांव में नीट यूजी उत्तर कुंजी देखने के बाद हुई घबराहट से गई विमल की 
विज्ञापन
बाह। नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) यूजी की उत्तर कुंजी देखने के बाद हुई घबराहट से जैतपुर के गढ़ीरम्पुरा गांव के विमल (21) की जान चली गई। बेटे की मौत के साथ उसे डॉक्टर बनाने का सपना टूटने से माता-पिता बेसुध हो गए। परिवार में मातम पसरा है। घटना से पूरा गांव शोक में डूबा है।
विज्ञापन

गढ़ीरम्पुरा गांव के संतोष मध्य प्रदेश में शिक्षक हैं। उनका बड़ा बेटा विनय शिक्षामित्र है। उन्होंने बताया कि छोटे बेटे विमल को डॉक्टर बनाने का सपना देखा था, उसकी भी डॉक्टर बनने की इच्छा थी। बेटा 4 साल से कोटा में तैयारी कर रहा था। उसने नीट यूजी की परीक्षा दी थी। रविवार को उत्तर कुंजी देखी थी, कम नंबर आने से वह परेशान था। देर रात करीब 2:30 बजे विमल के सीने में दर्द उठा।
परिजन को बताया कि घबराहट और बेचैनी हो रही है। आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए आगरा ले जा रहे थे, रास्ते में ही विमल की सांसें थम गईं। बेटे की मौत के बाद से मां आरती देवी एवं पिता संतोष बेसुध पड़े हैं। सोमवार को चंबल के घाट पर गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। उसके दोस्तों ने बताया कि विमल पढ़ाई में होशियार था, डॉक्टर बनने के लिए कोटा में तैयारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें