बरौली अहीर। ट्रक की चपेट में आने से चाचा के साथ कोचिंग जा रही छात्रा की मौत हो गई। जबकि चाचा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
महुआखेड़ा निवासी ज्योति (18) पुत्री बाके बिहारी यादव कक्षा 10 में पड़ती है। इटावा निवासी चाचा सत्यवीर (35) के साथ ताजनगरी कोचिंग के लिए साइकिल से पीछे बैठ कर जा रही थी कि फतेहाबाद रोड कैला कोल्ड के पास पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। मगर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि चाचा घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर मिलते ही मृत छात्रा के परिवार में कोहराम मच गया। मृत ज्योति के पिता बांकेबिहारी यादव एक होटल में नौकरी करते हैं। ज्योति तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। थाना प्रभारी एकता हंसराज भदौरिया ने बताया की ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।