आगरा। 9वें ताज कप इनविटेशनल राज्य स्तरीय दो दिवसीय वुशू बालक-बालिका प्रतियोगिता का एक्मे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी कॉलेज में शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि आरसी अग्रवाल और सुनीत भार्गव ने किया।
इसमें 250 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मंगलवार पहले दिन के मुकाबलों में आगरा की टीमों ने दमदार प्रदर्शन कर बढ़त बनाई। सेंट एंड्रयूज, बीडी कॉन्वेंट स्कूल, एलटीसी , यूएफसी, उमेश अकादमी, आरके फाइट क्लब, शिवांगी फाइट क्लब के साथ मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, लखनऊ, कानपुर, बरेली, मथुरा की टीमें भी बेहतरीन फॉर्म में नजर आईं। खिलाड़ियों ने ताज कप टाइटल जीतने के लिए जोरदार प्रतिस्पर्धा में अपने-अपने पॉइंट्स बढ़ाए। इस दौरान डॉ. गिरीश कुमार, डॉ. बीपी सिंह, मुकेश कुमार, जिला वुशू संघ अध्यक्ष प्रमोद कुमार, रुपेश अग्रवाल, उमेश कुमार, आलोक चौधरी, रिपुदमन सिंह, हुकुम सिंह, तेजस्विनी चौधरी आदि मौजूद रहे।