फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के बाद कासंगज में बंदर ने ली छात्र की जान, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 04 Dec 2018 11:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
बंदर ने ली छात्र की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जहां आगरा और मथुरा में बंदरों का आतंक थम नहीं रहा है। वहीं कासगंज में भी बंदर जानलेवा साबित हो रहे हैं। यहां बंदर ने एक छात्र की जान ले ली। शहर के मोहल्ला मोहन गली जौरा भौरा में बंदर की घुड़की से डरकर भागा छात्र छत से गिर गया। इससे वो घायल हो गया। आगरा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मोहल्ला मोहन गली जौरा भौरा निवासी किशोर अनुनय (15) पुत्र शशांक जैन रविवार रात करीब 10 बजे छत पर था। इस दौरान छत पर बंदर आ गए। बंदरों ने छात्र को घुड़की दी तो छात्र अपना बचाव करने के लिए भागा और मुड़ेर से नीचे गली में गिर गया। 

अनुनय की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। परिजन भी घर से बाहर निकल आए। लहूलुहान हालत में अनुनय को परिजन अस्पताल ले गए, जहां उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। रास्ते में घायल किशोर ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में अवकाश घोषित

अनुनय जेपी एकेडमी के कक्षा 11 का छात्र था। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। लोगों को घटना की जानकारी हुई तो बड़ी संख्या में लोग छात्र के घर पहुंच गए। स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया। वहीं बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई न होने पर लोगों में गुस्सा देखा गया। 

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं 
शहर में बंदरों का आतंक है। अब तक कई घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ माह पूर्व नदरई गेट निवासी गल्ला व्यवसायी संजीव कुमार की भी बंदर की घुड़की से छत से गिरकर मौत हो गई थी। रविवार को अहरौली में बंदर के डर से बालक छत से गिर गया। दो साल पहले सूत की मंडी में छत से गिरकर एक युवक की मौत हुई थी।

नगरपालिका परिषद द्वारा बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। इसके लिए मथुरा की संस्था के साथ अनुबंध किया गया, लेकिन अभियान सिर्फ औपचारिकता तक सिमट कर रह गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें