फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारी की धमकी- हमने थाने पलटे हैं...इंस्पेक्टर दौड़ाए हैं, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 03 Dec 2018 09:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे का धमकी भरा वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो कह रहे हैं कि हम विपक्ष में होते तो थाने पलट देते, और पलटे हैं हमने थाने, दौड़ाया है इंस्पेक्टरों को...। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले शाहगंज थाना में पुलिस अफसरों को उन्होंने इस अंदाज में धमकाया। कोई अधिकारी एक शब्द तक नहीं बोला। सब चुपचाप सुनते रहे।

विज्ञापन


वीडियो में सुनवाई दे रहा है कि विजय शिवहरे कह रहे हैं, आपके दो तीन थाने ऐसे हैं, जिन्होंने बवाल बहुत कराया है। मानसिकता खराब है... आपको निर्णय लेना है, अभी निर्णय लेना है, यस या नो... आपको जो स्टेप उठाना है, उठाइए, जो हमें उठाना है, हम उठाएंगे । भाजपा के एक भी कार्यकर्ता ने अगर ठान लिया तो आपको पता नहीं, क्या होगा। 

विज्ञापन

आगे कहते हैं कि हम सत्ता में हैं, इसलिए हम बेकार हैं, विपक्ष में होते तो थाने पलट देते, और पलटे हैं हमने थाने, हमने इंस्पेक्टरों को दौड़ाया है, हमने दौड़ाया है हमने।  इसके आगे भाजपा महानगर बोलते हैं कि आप क्या कमजोर समझ रहे हैं? सरकार हमारी है, इसलिए कार्यकर्ता को पीटेंगे आप ? एफआईआर कराओ, कोई तरीका नहीं है ये, गिरफ्तारी होगी, तभी हटेंगे हम।

यह था मामला

शाहगंज थाना के दरोगा कृष्ण कुमार के खिलाफ आरोप लगा था कि एक दिसंबर को उन्होंने साकेत कालोनी चौराहे पर भाजपा नेता हेमेंद्र तिवारी की पिटाई की। उसी दिन भाजपा नेता शाहगंज थाना पहुंचे थे, दरोगा की गिरफ्तारी की मांग उठाई थी, अधिकारी भी आ गए थे। 

बताया जा रहा है कि हंगामे के दौरान ही विजय शिवहरे ने पुलिस अधिकारियों को इस अंदाज में धमकी दी। इसके अगले दिन दो दिसंबर को सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा ने दरोगा कृष्ण कुमार के निलंबन की संस्तुति कर रिपोर्ट भेज दी। 
विज्ञापन

जगदीशपुरा में भी हुआ था हंगामा 

इससे दो दिन पहले जगदीशपुरा थाना के दो सिपाहियों पर भाजपा नेता अजय कुलश्रेष्ठ को हवालात में डालने का आरोप लगा था। तब भाजपाइयों ने जगदीशपुरा थाना में हंगामा किया था। बाद में दोनों सिपाही लाइन हाजिर कर दिए गए थे। 

प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद आगरा में ऐसे दस मामले सामने आ चुके हैं जिनमें पुलिस और भाजपाई आमने सामने आए। एक मामले में तत्कालीन एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह तक का तबादला कर दिया गया था। 

बूथ अध्यक्ष का सम्मान सबसे ऊपर हो, यह पुलिस को भी समझना होगा। सरकार हमारी है, हम कानून का सम्मान करते हैं। हमने सिर्फ यह बताया कि विपक्ष में होते तो क्या करते? कुछ दरोगा और इंस्पेक्टरों की मानसिकता खराब है, उनकी सूची बनाकर हाईकमान को भेजी जा रही है। 
-विजय शिवहरे, महानगर अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें