फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रोडवेज बस की टक्कर से छात्र की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने आगरा-मैनपुरी मार्ग किया जाम

Thu, 22 Dec 2022 03:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

हादसे में छात्र की मौत होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने आगरा-मैनपुरी मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम और सीओ ने ग्रामीणों को समझाया। तब जाकर एक घंटे बाद जाम खुल सका। 
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझातीं एसडीएम निवोदिता शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र में गांव जरामई के पास बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल जा रहे छह वर्षीय छात्र को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक बस को भगाकर ले गया। इससे आक्रोशित लोगों ने आगरा-मैनपुरी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे बाद समझाने पर जाम खुल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गांव जरामई निवासी सर्वेंद्र का छह वर्षीय पुत्र आदित्य आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ता था। बृहस्पतिवार की सुबह पढ़ने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र जा रहा था। तभी मार्ग से गुजर रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच चालक बस को लेकर वहां से भाग गया। 

मार्ग पर ब्रेकर बनवाने की मांग 

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मैनपुरी आगरा मार्ग जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद एसडीएम निवोदिता शर्मा, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना था कि टक्कर मारने वाली बस और चालक को पकड़ा जाए। मार्ग पर ब्रेकर बनवाए जाने की भी मांग की। 

अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया। इसके बाद करीब एक घंटा से लगा जाम खुल सका। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे में छह वर्षीय बालक की मौत के बाद माता-पिता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें