फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 28 चिकित्सकों के नाम से चल रहे 90 अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की जांच में हुआ खुलासा

Thu, 22 Dec 2022 02:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जिले के 90 अस्पतालों का पंजीकरण 28 चिकित्सकों के नाम से है। विभाग की ओर से संबंधित चिकित्सकों और अस्पतालों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में स्वास्थ्य विभाग की जांच में अस्पतालों के फर्जीवाड़े सामने आ रहे हैं। 28 चिकित्सकों के नाम से जिले के 90 अस्पतालों का पंजीकरण है। विभाग की ओर से संबंधित चिकित्सकों और अस्पतालों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंस निलंबित कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ ) डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जिस प्रभारी चिकित्सक के नाम से अस्पताल का पंजीकरण होता है, वह किसी और अस्पताल में प्रैक्टिस नहीं कर सकता है। बाकी डॉक्टर तो एक से अधिक अस्पतालों में प्रैक्टिस करने के लिए अधिकृत हैं। 28 ऐसे प्रभारी चिकित्सकों के नाम सामने हैं, जिनके नाम 90 अस्पतालों में हैं। कुछ ऐसे प्रभारी चिकित्सक हैं, जिनका नाम पांच अस्पतालों में हैं। संबंधित चिकित्सक और अस्पताल दोनों को नोटिस दिया गया है। 

जवाब न देने पर 16 अस्पतालों को नोटिस

आगरा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि मानक पूरे न होने पर अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया था। इसमें से 16 अस्पतालों ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। इनको फिर से नोटिस दिया गया है। तीन दिन के अंदर जवाब न आने पर संबंधित अस्पतालों का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। 

दो चिकित्सकों ने कहा- उनका नाम बाकी अस्पतालों में नहीं

स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो ऐसे चिकित्सकों को नोटिस दिया गया था, जिनके नाम चार से पांच अस्पतालों में थे। इसमें डॉ. मनीष कुमार वार्ष्णेय और डॉ. रवींद्र कुमार हैं। इन्होंने स्वास्थ्य विभाग को लिखकर दिया है कि वह बस एक अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे हैं, बाकी में नाम का गलत इस्तेमाल किया गया है। ऐसे अस्पतालों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर इनका भी लाइसेंस निलंबित किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें