फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर बनाया छात्रा के नाम से फेक अकाउंट, साथी छात्र ने की शर्मनाक हरकत

Thu, 18 Oct 2018 12:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के एक स्कूल की छात्रा के नाम से इंस्टाग्राम पर फेक एकाउंट बना दिया गया। इसके बाद अश्लील कमेंट भी पोस्ट कर दिए गए। इससे छात्रा काफी तनाव में आ गई। उसे दो दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। 
विज्ञापन


छात्रा के परिजनों ने बुधवार को डीआईजी से शिकायत की है। जांच में पता चला कि यह हरकत छात्रा के साथ ही पढ़ने वाले एक छात्र ने की है। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।  

छात्रा थाना सिकंदरा क्षेत्र के स्कूल में पढ़ती है। एक महीने पहले छात्रा का इंस्ट्राग्राम पर फेक अकाउंट बना दिया गया। छात्रा के इंस्टाग्राम के अकाउंट से फोटो निकालकर फेक एकाउंट पर लगा दी गई। अश्लील पोस्ट कर दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव में आई छात्रा

इस बारे में जब छात्रा को पता चला तो वो तनाव में आ गई। उसने परिजनों को बताया। इस पर डीआईजी से शिकायत की। साइबर सेल को जांच दी गई। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला कि छात्रा को परेशान करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसी की क्लास में पढ़ने वाला छात्र ही है। 

तनाव की वजह से छात्रा को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। दो दिन उसका इलाज चला। छात्र भी एक प्रतिष्ठित परिवार का बताया गया है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें