फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने किया सुसाइड: बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा थी...एक घंटा पहले फंदे पर लटकी, घर में मचा कोहराम

Fri, 14 Jun 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। घटना सुबह की है, जब वो परीक्षा देने जाने की तैयारी कर रही थी। घरवालों ने जब छात्रा का सव फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन
छात्रा ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कस्बा किशनी के  गांव कल्याणपुर निवासी एक किशोरी ने बृहस्पतिवार की सुबह परीक्षा से एक घंटे पहले ही खुदकुशी कर ली। छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला। परिजन फंदे से उतार कर सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर आ गए। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर जानकारी जुटाई। परिजन ने पोस्टमार्टम न कराने की बात कही।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी कृपाशंकर यादव पुत्री दीक्षा (17) बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा थी। बृहस्पतिवार की सुबह छात्रा को कस्बा कुसमरा स्थित मां सरस्वती ज्ञान मंदिर महाविद्यालय में बायलॉजी की परीक्षा देने जाना था। सुबह करीब 9 बजे जब छात्रा की मां कमरे में पहुंची तो दीक्षा का शव साड़ी के फंदे से लटकता देख चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर अन्य परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए। आनन फानन परिजन ने दीक्षा को फंदे से उतारा और सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच करने पहुंची। परिजन ने बताया कि दीक्षा पढ़ाई में बेहद होशियार थी। बीएससी के साथ ही कई अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। ऐसा क्या हुआ कि उसने खुदकुशी कर ली। इस बारे में परिजन के पास कोई जवाब नहीं है। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जिसके बाद थाना पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें