फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों के बहादुर छात्र ने छुड़ाए छक्के, बाइक और तमंचा छोड़कर भागे

Tue, 11 Sep 2018 01:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
साहसी छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के एमजी रोड-2 पर चाणक्यपुरी में बाइकर्स गैंग ने दिल्ली के भाषा संस्थान के छात्र को लूटने की कोशिश की। मगर, छात्र लुटेरों से भिड़ गया। बदमाशों ने भागने का प्रयास किया तो बाइक में एक्टिवा से टक्कर मारकर गिरा दिया। बाद में बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन

 
हसनपुरा, लोहामंडी निवासी करन सारस्वत दिल्ली के एक शिक्षण संस्थान में छात्र है। छह महीने से स्पेन में था। चार दिन पहले लौटा है। रविवार रात को चाणक्यपुरी में चचेरे भाई महेश सारस्वत से मिलने आया था। रात को जैसे ही एक्टिवा से घर के लिए निकला। एक लैब के पास एमजी रोड-2 पर एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पीछे से प्रहार किया। 

एक बदमाश ने तमंचा निकालकर उसके माथे पर मार दिया, जिससे करन गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश ने उसकी जेब से मोबाइल और रुपये ले लिए। इस पर करन बदमाश से भिड़ गया। तमंचा छीन लिया। इस पर बदमाश बाइक लेकर भागने लगे। मगर, करन ने 50 मीटर पर उनकी बाइक में एक्टिवा से टक्कर मारकर गिरा दिया। 
विज्ञापन


पकड़े जाने के डर से बदमाश बाइक छोड़कर गढ़ी भदौरिया में होकर पैदल भाग गए। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। बाइक पर स्प्लेंडर का नंबर लिखा हुआ था। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों के फुटेज आ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें