फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाणपत्र नहीं बनने पर दिव्यांगों ने लगाया सड़क पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। 10 सप्ताह से नेत्र रोग विशेषज्ञ के लिए चक्कर काट रहे दिव्यांगों का धैर्य जवाब दे गया। प्रमाणपत्र के लिए आए दिव्यांगों ने क्रिश्चियन तिराहे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने समझाकर अगले सप्ताह डॉक्टर की व्यवस्था का भरोसा दिया तब कहीं दिव्यांगों ने जाम खोला।
विज्ञापन


नगर के कचहरी रोड क्रिश्चियन तिराहा स्थित सीएमओ कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को दिव्यांगों की पात्रता की जांच कर प्रमाणपत्र बनाने का कार्य किया जाता है। 10 सप्ताह से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं बैठ रहे हैं। इसके चलते आंखों से दिव्यांगजनों के प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। हर सोमवार को अधिकारियों द्वारा डॉक्टर के बैठने का भरोसा दिया जाता रहा।

इस सोमवार को भी नेत्र रोग विशेषज्ञ नहीं उपस्थित रहे। इस पर दिव्यांगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए दिव्यांग जिलाध्यक्ष दिव्यांग समिति राममोहन मिश्रा के नेतृत्व में क्रिश्चियन तिराहा पर पहुंचे और जाम लगा दिया। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम अशोक कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दिव्यांगों को किसी तरह समझाकर नेत्र रोग विशेषज्ञ के बैठने का भरोसा दिया। इसके बाद दिव्यांगों ने जाम खोला।
विज्ञापन


इस दौरान सचिन कुमार, राजेश कुमार, प्रियंका, वीर सिंह, तेज सिंह, थान सिंह, बोबी, अमर सिंह, जितेंद्र सिंह, तिलक सिंह, भारत सिंह, शिवरानी, सतीश चंद्र, सुदेश कुमार, लल्लन बाबू, विजय सिंह, सुमित आदि दिव्यांग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें