फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल छात्रों की दबंगई: सहपाठी को पीटा, साथ आए पिता को भी नहीं छोड़ा

Sat, 29 Apr 2023 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

हाईस्कूल के छात्रों की दबंगई का मामला सामने आया है। छात्र और उसके पिता के साथ मारपीट की गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
 
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बालूगंज स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल के हाईस्कूल के छात्र और उसके साथियों ने सहपाठी और उसके पिता की पिटाई की। रकाबगंज थाने में केस दर्ज हुआ है। इसमें दो नामजद सहित आठ-दस अज्ञात हमलावरों का जिक्र है।

छात्र को कर रहा था टार्चर

नवादा बाजार निवासी नवीन शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा स्कूल में हाईस्कूल का छात्र है। इसी कक्षा के दूसरे सेक्शन का एक छात्र एक सप्ताह से उनके बेटे को टार्चर कर रहा था। बेटे ने यह जानकारी उन्हें दी। वह बृहस्पतिवार को बेटे के स्कूल गए। वहां आरोपी छात्र और उसके आठ-दस साथियों ने उन्हें और बेटे को मारापीटा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: आगरा में वाहन चेकिंग के दौरान मिला 23 लाख का गांजा, तस्करों का स्टाइल देख चकराई पुलिस

विज्ञापन

दर्ज कराई गई रिपोर्ट

आरोपियों ने बालूगंज से पुरानी मंडी तक उनका पीछा किया। पूरे घटनाक्रम से उनका बेटा घबरा गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को बताया कि आरोपी छात्र बाहरी युवकों के बूते पर रंगबाजी करता है। जो उसकी बात नहीं मानता उसे परेशान करता है। उसके साथ मारपीट करता है। धमकी देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें