फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश के साथ चली तेज हवाएं, धान की फसल बिछी

Sat, 23 Sep 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/सहावर/अमांपुर। जनपद के सहावर और अमांपुर क्षेत्र में शनिवार को बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। ऐसे में बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, वहीं जगह-जगह हुए जलभराव से लोगों को दिक्कतें भी हुईं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों में जलभराव हो गया। धान की फसलें खेतों में बिछ गईं। ऐसे में किसान फसल नुकसान का अनुमान लगा रहे थे।सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। वहीं पहले धीमी और फिर तेज बारिश होने के साथ हवाएं भी चलने लगीं। कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने तापमान कम होने पर राहत ली। वहीं अमांपुर और सहावर कस्बा में जगह-जगह जलभराव हो गया। मेन सड़क सहित गलियों में भी जलभराव हो जाने से लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतें हुईं। ऐसे में लोगों को गंदे पानी के बीच होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश से परेशानियां बढ़ गईं। गांवों की गलियों से लेकर खेतों तक जलभराव हो गया। ग्राम म्यांसुर, नादरमई सहित क्षेत्र के अन्य ग्रामों के खेतों में बारिश से जलभराव हो गया। खेतों में पानी भर जाने से बाजरे की फसल में खासा नुकसान होने की उम्मीद किसान जता रहे हैं। वहीं खेतों में खड़ी हुई धान फसल बारिश के साथ चली तेज हवाओं के झौंके से खेतों में ही गिर गईं। किसान खेतों में बिछी हुई फसलों को देखकर चिंतित हैं।

किसानों की बात

शनिवार को तेज बारिश होने से बाजरे के खेतों में जलभराव हो गया, जिससे फसल गिर रही है। किसानों को खासा नुकसान होने की उम्मीद है, जिनकी धान की फसल नहीं गिरी है उनके धान में इसका लाभ हो सकता है। - सूरजपाल सिंह, किसान।
विज्ञापन


तेज बारिश के साथ हवाएं चलने से धान के खेतों में खड़ी फसल गिर गई है। ऐसे में बारिश और अधिक हुई ताे फसल उठ नहीं पाएगी और किसानों को खासा नुकसान होगा। बिछ़ी हुई फसलों के कारण चिंताएं बढ़ी हुई हैं। - जयवीर सिंह, किसान।

वर्जन:

बारिश के साथ चली हवाओं से कुछ स्थानों पर धान की फसल गिरने की सूचना मिल रही है। अभी बहुत अधिक बारिश नहीं हुई है, इससे अधिक नुकसान होने की आशंका नहीं है।
विज्ञापन

- अवधेश कुमार मिश्र, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें