फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahotsav 2025: ताज महोत्सव के लिए अस्थायी चाैकी, यातायात व्यवस्था भी बदली गई; जानें रूट प्लान

Tue, 18 Feb 2025 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताज महोत्सव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। यहां अस्थायी पुलिस चौकी बनाई गई है। आयोजन स्थल की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। पुलिस-पीएसी के साथ घुड़सवार पुलिस भी तैनात रहेगी।
 
विज्ञापन
ताज महोत्सव की तैयारियां जारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ताज महोत्सव मंगलवार से शुरू हो रहा है। इसमें देसी ही नहीं, विदेशी पर्यटक भी शिरकत करेंगे। सुरक्षा के लिए अस्थायी पुलिस चाैकी बनाई गई है। चेकिंग के बाद ही लोगों को प्रवेश मिलेगा। पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। ड्रोन कैमरे भी रहेंगे।
विज्ञापन


एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब ने बताया कि चाैकी में उनके साथ 3 एसीपी रहेंगे। 60 एसआई, 250 सिपाही लगाए गए हैं। बीडीएस अलग से चेकिंग करेगी। फायर टेंडर भी रहेंगे। 20 पॉइंट बने हैं जहां पुलिस तैनात रहेगी। घुड़सवार पुलिस भी लगी है। मंच के आसपास दोहरी बैरिकेडिंग है। पिछले हिस्से में आम लोगों को नहीं जाने दिया जाएगा। सिर्फ आयोजक और कलाकार ही जा सकेंगे।

सेल्फी पॉइंट से यूटर्न लेकर आएंगे वाहन
भीड़ को देखते हुए यातायात प्लान भी बनाया गया है। लीला होटल के पास खाली स्थान पर पार्किंग है। फूल सैय्यद होते हुए आने वाले वाहन ताज व्यू से सीधे टीडीआई माॅल की तरफ आएंगे। बसई चाैकी मोड़ और टीडीआई माॅल से इन्हें टर्न नहीं लेने दिया जाएगा। वाहनों को सेल्फी पॉइंट से आगे से यूटर्न लेकर पार्किंग स्थल की तरफ पहुंचना होगा। इस मार्ग पर वनवे ट्रैफिक रहेगा। पार्किंग से निकलने वाले वाहनों को सामने से ही बसई चाैकी और टीडीआई माल रोड की तरफ से निकाला जाएगा। इससे जाम की स्थिति नहीं रहेगी। कलाकार और अन्य वीआईपी के वाहन वैकल्पिक मार्ग से आ और जा सकेंगे।
विज्ञापन


ताज महोत्सव में यह रहेगी पार्किंग और मार्ग व्यवस्था
- दिन में शाम चार बजे से पहले की यातायात व्यवस्था
- ताज महोत्सव में आने वाले सभी प्रकार के वाहन बसई चौकी से प्रतीक एन्क्लेव, होटल रिट्रीट तिराहा से बाएं मुड़कर उमा पैलेस तिराहा से दाहिने मुड़कर शिल्पग्राम रोड होकर लीला पैलेस पार्किंग में पार्क किए जा सकेंगे।
- बसई चौकी से शिल्पग्राम की ओर आने वाले ऑटो, ई-रिक्शा आदि वाहनों को लीला पैलेस से दाहिने मुड़कर कलाकृति होकर वापस किए जाएंगे।
- ताज महोत्सव में आने वाले सभी प्रकार के वाहन टीडीआई माल तिराहा से कलाकृति होकर शिल्पग्राम रोड होते हुए लीला पैलेस पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।
- ताज महोत्सव में आने वाले समस्त प्रकार के वाहन कैला कोल्ड तिराहा, सेल्फी पॉइंट से कलाकृति होकर शिल्पग्राम रोड होते हुए लीला पैलेस पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।
- कैला कोल्ड, सेल्फी पॉइंट तिराहा एवं टीडीआई तिराहे से आने वाले ऑटो ई-रिक्शा आदि कलाकृति तिराहा एवं होटल क्रिस्टल इन तिराहा से प्रतीक एन्क्लेव, होटल रिट्रीट तिराहा से बाएं मुड़कर उमा पैलेस तिराहे की ओर जाएंगे। वहां से दाएं होते हुए शिल्पग्राम रोड होकर लीला पैलेस से दाहिने मुडकर कलाकृति होकर वापस जाएंगे।
- ताज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए आने वाले कलाकार एवं वीवीआईपी, वीआईपी बसई चौकी से प्रतीक एन्क्लेव, होटल रिट्रीट तिराहा से बाएं मुड़कर उमा पैलेस तिराहा की ओर आएंगे। यहां से दाएं मुड़कर शिल्पग्राम रोड से औलिया रोड होकर शिल्पग्राम स्थित मंच के पीछे स्थित गेट से जा सकेंगे।
विज्ञापन

- ताज महोत्सव में आने वाले अन्य वीआईपी के वाहन शिल्पग्राम रोड पर धांधूपुरा तिराहे से पहले बायीं तरफ एक लाइन में पार्क किए जाएंगे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें