फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तहसीलों में आज भी हड़ताल, नहीं होंगी रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सदर सहित जिले की सभी तहसीलों में 14 दिन से जारी हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहेगी। रजिस्ट्री एवं अन्य कार्य नहीं शुरू किए जा सकेंगे। सोमवार को शासन स्तर पर वार्ता हुई। अधिवक्ता अपनी मांग पर अड़े रहे। इस कारण सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन

ई-रजिस्ट्री के विरोध में सोमवार को तहसील में न्यायिक एवं निबंधन कार्य ठप रहा। अधिवक्ताओं ने वाहन रैली निकाली। ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया को वापस लेने की मांग की। दोपहर में निबंधन भवन के गेट पर हड़ताल सभा की गई। सदर तहसील बार एसोसिएशन महासचिव अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि प्रदेश स्तर पर गठित संघर्ष समिति ने सोमवार शाम को शासन स्तर पर वार्ता और बैठक की।
मंगलवार सुबह बैठक बुलाई गई है, हड़ताल जारी रहेगी। रजिस्ट्री नहीं होंगी। 16 जून से हड़ताल के कारण सभी तहसीलों में रजिस्ट्री कार्य ठप पड़ा है। मुकदमों की पैरवी बंद है। विवाह पंजीकरण से लेकर सत्यापित नकल, भार मुक्त प्रमाण व अन्य काम ठप हैं। 3500 से अधिक दस्तावेज का पंजीकरण लंबित पड़ा है। करीब 12 हजार करोड़ रुपये का लेनदेन अटका है। हड़ताल खत्म नहीं हुई तो स्थिति बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें