फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सुबह हड़ताल, दोपहर में हो गया समझौता

Fri, 14 Jun 2024 01:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। कस्बे के नगर पंचायत सफाई कमियों ने विभिन्न मांगों को लेकर बीते दो दिन से काम बंद हड़ताल कर दी थी। बृहस्पतिवार की दोपहर में सफाई कर्मियों का अधिकारियों के साथ समझौता हो गया और हड़ताल खत्म हो गई। दो दिन हड़ताल होने के कारण कस्बा में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए।
विज्ञापन

सफाईकर्मियों की लगातार दूसरे दिन हड़ताल जारी रहने से कस्बा के मोहल्ला शास्त्री नगर, गांधीनगर, जवाहर नगर, राजेंद्र नगर, इंद्रानगर, आंबेडकर नगर, ददवारा, राजीव नगर, सराफा बाजार, एटा रोड, घंटाघर पर कूड़ा बिखरा रहा। हड़ताल पर बैठे जिलाध्यक्ष सोनू भंडारी ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन के समक्ष उन्होंने 9 सूत्रीय मांगे रखी थीं। जिन्हें पूरा न करने पर ही सफाई कर्मियों ने काम बंद हड़ताल कर दी थी। बताया कि दोपहर में नगर पंचायत अध्यक्ष ने उनकी सभी मांगों को मान लिया है। इससे हड़ताल खत्म कर दी गई है।
नगर पंचायत अध्यक्ष चांद अली ने बताया कि सफाई कर्मियों द्वारा 9 सूत्रीय मांग रखी गई थीं। उनकी मांगें मान ली गई हैं। नगर अध्यक्ष अजय वाल्मीकि, केशव वाल्मीकि, नगर उपाध्यक्ष तरूण प्रसाद, अजय कुमार, अनिल कुमार, दिनेश कुमार, दीपक कुमार, अजय कुमार, अनिल कुमार, विकास कुमार आदि भूख हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें