फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन टली एंबुलेंस चालकों की हड़ताल, मिला आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भुगतान एवं अन्य मांगों को लेकर बुधवार से हड़ताल की चेतावनी दे चुके एंबुलेंस चालकों ने फिलहाल हड़ताल टाल दी है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा सूचना दी गई कि दो दिन में समस्याओं का समाधान हो जाएगा। उसके बाद जिले के एंबुलेंस चालकों ने यह निर्णय लिया।
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगो को लेकर बुधवार से हड़ताल की चेतावनी दी थी। जिससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर यह हड़ताल शुरू की जा रही थी, लेकिन शासन स्तर पर अधिकारियों एवं एंबुलेंस चालकों के बीच हुई वार्ता के बाद दो दिन में सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिल गया है। इसके बाद एंबुलेंस चालकों ने निर्णय लिया है कि यदि मिले आश्वासन के अनुसार सभी मंागे जल्द पूरी नहीं हुईं तो 28 फरवरी की रात 12 बजे से हड़ताल की जाएगी।
प्रांतीय नेतृत्व की सूचना के बाद जिले के एंबुलेंस चालकों ने यह निर्णय लिया है। जिससे अब स्वास्थ्य विभाग ने राहत की संास ली है। एंबुलेंस संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि शासन स्तर पर हुई वार्ता के बाद प्रांतीय नेतृत्व ने फिलहाल हड़ताल टालने का निर्णय लिया है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले में अब 28 फरवरी की रात से हड़ताल होगी। मांगे पूरी हो गईं तो हड़ताल स्थगित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें