फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किसान मांग पत्र को लेकर की चर्चा

विज्ञापन
टूंडला में कांग्रेस की बैठक में कार्यक्रम की जानकारी देते डा बीएस गौतम - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक अहाता शोभाराम स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों को कोसा और किसान मांग पत्र को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे ब्लाक अध्यक्ष डॉ. बीएस गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार भय, भूख और भ्रष्टाचार की राजनीति कर भारतीय नागरिकों को डराना चाह रही है। जबकि किसानों को उनकी पैदावार का उचित मूल्य नहीं मिल रहा और बिजली के बिल की अधिक वसूली की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याएं जानेंगे और उन्हें किसान मांग पत्र में भरकर प्रदेश सरकार तक पहुंचाएंगे। साथ ही विधानसभा का घेराव कर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान को आंदोलन करेंगे।
बैठक में ब्लॉक उपाध्यक्ष कमल सिंह यादव, पुणे राम वर्मा, कमल सिंह, सुभाष उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिसोदिया, कन्हैया शर्मा, रघुवीर सिंह तोमर, दीवान सिंह, बनी सिंह, गीतम सिंह, प्रताप सिंह, दिगंबर सिंह, इंदर सिंह, मनोज कुमार, विनीता सिंह, संगीता गौतम, पिंकी देवी, मुकेश कुमार, संजीव रघुवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें