फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम से वार्ता पर मांगों पर सहमति, हड़ताल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। 10 दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को देर शाम एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य से वार्ता के बाद समाप्त हो गई। नगर पालिका प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच कुछ मांगों को लेकर सहमति बन गई। शनिवार से सफाई मजदूर संघ से जुड़े सफाई कर्मचारी सफाई कार्य करेंगे। प्रशासन ने हड़ताल अवधि का वेतन नहीं काटने की बात कही।
विज्ञापन

11 सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी तीन फरवरी से कामबंद हड़ताल पर चले गए थे। जिससे नगर में तमाम इलाकों में कचरे के ढेर लगे रहे। एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य, ईओ पूर्णिमा दुबे, चेयरमैन नरेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल में मौजूद गिर्राज वाल्मीकि, सतीश वाल्मीकि, किशोर वाल्मीकि, संजय, लक्ष्मीनारायण आदि से दो घंटे चली तीसरे दौर की वार्ता की।
एसडीएम ने मांगों को स्थानीय स्तर पर पूरा कराने और कुछ मांगों को बजट के अनुसार पूरा कराने का आश्वासन दिया। इससे सभी कर्मचारी सहमत हो गए। सफाई मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष गिर्राज वाल्मीकि ने कहा कि एसडीएम ने मांगों को पूरा करने के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया है। साथ ही हड़ताल पर रहे सफाई कर्मचारियों का वेतन नहीं काटने की बात कही है। मांगों को लेकर कार्यवृत्त जारी हो जाएगा। शनिवार से सफाई कर्मचारी काम करेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें