कासगंज में पीआरडी जवानों के प्रशिक्षण के दौरान पीआरडी जवान को प्रमाण पत्र देते प्रांतीय रक्षक द?
- फोटो : KASGANJ
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के द्वारा प्रांतीय रक्षक दल के जवानों का पांच दिवसीय आवासीय सैन्य प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शुक्रवार को समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन पीआरडी जवानों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी सुमित चौहान ने कहा कि पीआरडी जवानों ने प्रशिक्षण में जो सीखा है उसका अभ्यास करते रहे। प्रशिक्षण उनके भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पीआरडी जवान शेरसिंह, सुरेंद्र कुमार एवं ममता को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
वहीं संतोष कुमार को उत्तम अनुशासन के लिए सम्मानित किया गया। शिविर कमांडेंट प्रमोद कुमार यादव ने सभी प्रतिभागी पीआरडी जवानों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने बताया कि इस सैन्य प्रशिक्षण में जनपद के 42 पीआरडी जवानों ने सहभागिता की हैं। परेड प्रशिक्षक कृष्ण मुरारी यादव ने कहा कि अनुशासन बहुत जरूरी है। उन्होंने परेड का संचालन किया। शिविर कमांडेंट ने प्रशिक्षक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मेघ सिंह, टोड़ी सिंह, रामसेवक, दिनेश, प्रेमसिंह, सुरेंद्र कुमार, शेरसिंह आदि मौजूद रहे।
कासगंज में पीआरडी जवानों के प्रशिक्षण में शामिल पीआरडी जवान व मौजूद अधिकारी- फोटो : KASGANJ