फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में हड़ताल 12वें दिन भी जारी, महिला अधिवक्ताओं ने एआईजी को भेंट की चूड़ियां

Sat, 27 Jun 2026 08:43 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा की तहसील में ई-रजिस्ट्री के विरोध में हड़ताल जारी है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि जब तक शासन 4 जून के आदेश को वापस लेकर उनकी मांगें नहीं मानता, तब तक कार्य बहिष्कार अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
ई रजिस्ट्री के विरोध में प्रदर्शन करतीं महिला अधिवक्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ई-रजिस्ट्री और फ्रंट ऑफिस व्यवस्था के विरोध में सदर तहसील में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प वेंडर्स की हड़ताल शनिवार को 12वें दिन भी जारी रही। महिला वकीलों और दस्तावेज लेखकों ने आक्रोश जताते हुए एआईजी स्टांप को चूड़ियां भेंट की।
विज्ञापन


हड़ताल के चलते उप निबंधक कार्यालय और तहसील परिसर में सभी न्यायिक व रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह से शनिवार को भी ठप रहे। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभूनाथ वर्मा और महासचिव अरविंद कुमार दुबे के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन से संदेश दिया कि जब तक शासन 4 जून के आदेश को वापस लेकर उनकी मांगें नहीं मानता, तब तक कार्य बहिष्कार अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। चूड़ियां भेंट कर विरोध जताने वालों में शारदा देवी, सुनीता गौड़, आशा रानी, सोनिया और सावित्री शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

सोमवार को निकालेंगे बाइक रैली
अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि 29 जून सोमवार को तहसील परिसर से कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क, पंचकुइयां होते हुए वापस तहसील तक एक विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी। कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उच्चाधिकारियों को सौंपा जाएगा। प्रदर्शन में सतीश अग्रवाल, आशू यादव, राजीव उपाध्याय, विमल तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और स्टाम्प वेंडर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें