कासगंज। समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय बिलराम गेट पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। मिष्ठान का वितरण किया गया। मासिक बैठक में पार्टी की मजबूती के लिए मंथन किया गया।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीबों, किसानों, नौजवानों, छात्रों, महिलाओं, मजदूरों, दलित शोषित व पिछड़ों के हित में काम करने वाली पार्टी है। कार्यकर्ता भाजपा की जनविरोधी नीतियों को गिनाकर वास्तविकता जनता केे सामने रखें। जरूरत पड़े तो सड़क पर उतरकर कर आंदोलन करें। संचालन जिला सचिव लक्ष्मन सिंह यादव ने किया।
इस दौरान पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान, अविनाश लोधी, देवेंद्र लोधी, शाहरूख राज, सचिन यादव, राजेश अग्रवाल, बृजेश पहलवान, ओमशिव मिश्रा, उदयभान राजपूत, हाजी तनवीर अहमद मदनी, देवप्रकाश लोधी, हरवीर यादव, ठाकुरदास लोधी, बालकिशन सविता, चंद्रपाल मिश्रा, रीना वर्मा, सीता शर्मा, पूनम वशिष्ठ, मथुरा प्रसाद मुखिया, कालीचरन यादव, डॉ. वीके राजपूत, किशन गौड़ पंडा मौजूद रहे।