फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ठेल संचालक ने अधिवक्ता पर किया जानलेवा हमला

Sat, 14 Nov 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रिमांड पर अड़े रहे अधिवक्ता
विज्ञापन
आगरा। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में पानी पीने के लिए ठेल के पास रखी कुर्सी पर बैठने के विवाद में ठेल संचालक ने अधिवक्ता और उनके दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए भेजा और प्राथमिकी दर्ज की। ठेल संचालक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नगला पदी के देवी नगर निवासी अनूप तिवारी ने बताया कि उनका पुत्र मृत्युंजय बृहस्पतिवार शाम करीब 6:40 बजे अपने मित्र आवास विकास कॉलोनी निवासी गौरव वर्मा के साथ बीएस टावर, सेक्टर-3 स्थित एडवोकेट अर्पित सिंघल के चैंबर से निकला था। कुछ दूरी पर ठेल से पानी की बोतल लेकर पास रखी कुर्सी पर बैठ गया। इस पर ठेल संचालक आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-6 निवासी सचिन शर्मा ने गाली देकर उसे धक्का दे दिया।
विरोध करने पर सचिन ने अपने साथी आकाश, विकास और तीन-चार अज्ञात को बुला लिया। मृत्युंजय के सिर पर भारी वस्तु से हमला किया। गौरव बचाने आया तो उसे भी पीटा। राहगीरों के जुटने पर हमलावर भाग गए। दोनों के गले से सोने की चेन भी गायब हो गई। रात में ही कई अधिवक्ता थाना जगदीशपुरा पहुंच गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय ने जेल भेजा है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रिमांड पर अड़े रहे अधिवक्ता
जानलेवा हमले के आरोप के बाद शुक्रवार सुबह से ही अधिवक्ता लामबंद हो गए। थाना पुलिस और अन्य अधिकारियों से आरोपी को दीवानी में पेश करने का दबाव बनाने लगे। पुलिस का कहना था कि पहले मेडिकल रिपोर्ट में जानलेवा हमले की पुष्टि हो तभी आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। देर शाम करीब 6 बजकर 20 मिनट पर आरोपी को न्यायालय लाया गया।

छावनी बना दीवानी परिसर
आरोपी को न्यायालय लाने पर अधिवक्ता एकजुट होने लगे। आरोपी की सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्क हो गई। सिटी जोन के कई थानों के प्रभारी और फोर्स को बुला लिया गया। एसएसएफ के जवानों को भी तैनात किया गया। पुलिस जब आरोपी को न्यायालय ले आई तो अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। नारेबाजी करते हुए पुलिस की गाड़ी के आगे खड़े हो गए। आरोपी की पिटाई करने की बात कहने लगे। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें