आगरा के टेढ़ी बगिया में किराए पर रहने वाले युवक ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली, पीछे पत्नी और चार बच्चे छोड़ गया। प्रथम दृष्टया आर्थिक तंगी वजह मानी जा रही है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आगरा के टेढ़ी बगिया, के महादेवी नगर में किराये पर रहने वाले युवक ने शनिवार की शाम कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक के भाई रिंकू निवासी तेज नगर ने पुलिस को बताया कि वह 25 साल से टेढ़ी बगिया अपने मकान में रह रहे थे। तीन साल पहले बंटवारे के बाद मकान बेच दिया। तभी से दिनेश परिवार के साथ महादेवी नगर में किराए में रह रहे थे।
साइकिल पर चूरन, चटनी बेचकर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। शनिवार को वह काम से लौटकर घर आए। घर में कोई नहीं था। तभी से फंदे से लटककर जान दे दी। जब पत्नी कुसुमा देवी ने देखा तो वह चीख पड़ीं। दिनेश अपने पीछे एक बेटा कृष्णा, तीन बेटी मुस्कान, परी और 3 महीने की महक को छोड़ गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।