फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISKCON Event: भजन संध्या में गूंजा 'हरे कृष्ण', विदेशी गायिका के भजनों ने  बांध दिया समां, झूम उठे श्रद्धालु

Mon, 06 Apr 2026 09:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के खंदारी में आयोजित भजन संध्या में केन्या की गायिका हरि कांता देवी दासी की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। हरे कृष्ण महामंत्र और भजनों की धुन पर पूरा सभागार भक्तिमय माहौल में डूब गया।
विज्ञापन
ISKCON Event - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदारी स्थित राव कृष्ण पाल सिंह सभागार में रविवार को द आगरा जैमिंग कब एवं इस्कॉन की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। डिवोशन बियोंड बाउंड्रीज के अंतर्गत अनहद भजन कॉन्सर्ट ने पूरे परिसर को कृष्णमय कर दिया। केन्या से आईं भजन गायिका हरि कांता देवी दासी की मधुर वाणी पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि डीसीपी अभिषेक अग्रवाल, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, एचजी अरविंद स्वरूप दास और डॉ. रंजना बंसल ने किया। जैसे ही सभागार में गोविंद बोलो, गोपाल बोलो और हरे कृष्णा महामंत्र की धुन गूंजी, युवा और बुजुर्ग सभी भक्तिरस में सराबोर हो गए। गायिका हरि कांता देवी दासी ने कहा कि आज का समय बाहरी उपलब्धियों का नहीं, बल्कि आंतरिक जागरण का है।
विज्ञापन

संकीर्तन केवल शब्द नहीं, बल्कि चेतना को शुद्ध करने वाली दिव्य शक्ति है। कार्यक्रम संयोजक अशु मित्तल, द जैमिंग कूब की संस्थापक रिया अग्रवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान संजीव मित्तल, डॉ. परिणीता बंसल, अदिति गौरांगी, नलिनी गोपिका, मीनाक्षी मोहन, तनुजा मांगलिक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें