फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कैंटर की टक्कर से हाईटेंशन लाइन पर गिरा स्ट्रीट लाइट का खंभा

विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक से भरे कैंटर ने स्ट्रीट लाइट का खंभा तोड़ा, 11 हजार लाइन पर गिरा, टला बड़ा हादसा
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बा पिनाहट के नदगंवा रोड पर बुधवार सुबह कोल्ड ड्रिंक से लदे कैंटर की टक्कर से स्ट्रीट लाइट का खंभा टूटकर हाईटेंशन लाइन पर गिर पड़ा। गनीमत रही बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

बताया गया है कैंटर कस्बे के एक गोदाम पर कोल्ड ड्रिंक के कार्टन पहुंचाने जा रहा था। कैंटर ने नदगंवा रोड पर नगर पंचायत की ओर से लगाए गए स्ट्रीट लाइट के खंभे में टक्कर मार दी। खंभा टूटकर 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन पर गिर पड़ा। गनीमत रही उस समय विद्युत आपूर्ति बंद थी। यदि लाइन चालू होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के लाइनमैन मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में बुलडोजर से खंभे को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें