फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर कुत्तों ने किया हमला, घसीटते हुए ले गए, सीसीटीवी में कैद घटना

Thu, 20 Jun 2019 10:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा की एक पॉश कॉलोनी में आवारा कुत्तों ने तीन वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। तीन कुत्ते करीब आधे मिनट तक उसे नोंचते और घसीटते रहे। घायल बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल दहलाने वाली यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।  
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन रोड पर स्थित शिवबालानाथ नगर शहर की पाश कालोनियों में शुमार है। इस कालोनी में रहने वाले अमित मित्तल सराफा का कारोबार करते हैं। बुधवार दोपहर को तकरीबन साढ़े 11 बजे उनका ढाई साल का बेटा आराध्य घर के बाहर खेल रहा था। 

इसी दौरान कुत्तों का झुंड सड़क पर पहुंचा। आराध्य भी कुत्तों को देख उनकी तरफ बढ़ा। अचानक कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया। आराध्य को जमीन पर गिरा लिया और कई जगह नोंच लिया। यह पूरी घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की गोद में घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला
कुत्ते मासूम बच्चे को करीब आधे मिनटे तक सड़क पर नोंचते-घसीटते रहे। बच्चे की चीख पुकार सुनकर मकान के सामने पार्क में काम कर रहे मजदूर दौड़कर आए तो कुत्ते बच्चे को छोड़कर भागे। घायल बच्चे की मां सपना भी मकान से बाहर आ गईं।

आराध्य को गंभीर अवस्था में नयति अस्पताल ले जाया गया। एक दिन भर्ती रहने के बाद गुरुवार बच्चा अपने घर पहुंचा है। परिवार वालों का कहना है कि शरीर पर कई जगह गंभीर घाव बन गए हैं। हालत में सुधार है, लेकिन वो भारी दहशत में है।

इस घटना की सूचना पाकर नगर निगम की टीम शिवबालानाथ नगर में पहुंची थी। लेकिन बगैर कुत्ते पकड़े ही लौट गई। इससे मोहल्ले वालों में भी नाराजगी है। संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि आवारा जानवरों को पकड़ने वाली टीम जाल लेकर कालोनी में पहुंची थी। लेकिन कोई कुत्ता पकड़ में नहीं आया है।

उधर, जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने दो दिनों के अंदर शहरवासियों को आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है। नगर निगम को आवारा कुत्तों को पकड़ने के निर्देश दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें