फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल के पास 'कुत्ता पार्क' में हुई ऐसी घटना, सहम गई फ्रांस की पर्यटक

Mon, 04 Feb 2019 09:06 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फ्रांस की पर्यटक एल्सा
विज्ञापन
ताजमहल के पास बंदरों और कुत्तों के आतंक की शिकार एक और विदेशी पर्यटक हो गई। सोमवार को ताजगंज के कुत्ता पार्क में 39 वर्षीय फ्रांसीसी पर्यटक एल्सा को देसी नस्ल के कुत्ते ने पैर में काट लिया। 
विज्ञापन


कुत्ते के काटने से घबराई महिला पर्यटक ऑटो चालक के साथ राजपुर चुंगी स्थित जग्गी मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंच गई, जहां उसने इंजेक्शन लगवाया। फ्रांसीसी पर्यटक को सोमवार रात को वाराणसी जाना था, लेकिन कुत्ते के काटने के कारण उसे यात्रा स्थगित करनी पड़ी।

मथुरा से आगरा ताजमहल का दीदार करने आई फ्रांसीसी पर्यटक एल्सा के लिए आगरा बुरे सपने की तरह रहा। ताजमहल का दीदार करने से पहले ही उसे ताजगंज में कुत्ते ने काट लिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

अस्पताल जाकर लगवाया इंजेक्शन

एल्सा ने इंजेक्शन तो लगवा लिया, लेकिन वो बेहद डरी हुई है। 39 वर्षीय एल्सा का कहना है कि वह मथुरा में सड़कों पर आवारा घूमते सांड़ और बंदरों से परेशान रहीं तो आगरा में भी बंदर और कुत्तों का डर बना रहा। 

ताजमहल के पास कुत्तों और बंदरों की मौजूदगी नहीं होनी चाहिए। वह इनसे बचकर मथुरा और आगरा में घूम रही थी, लेकिन आखिर उन्हें शिकार बना ही लिया गया। कुत्ते के काटने के कारण उन्हें अपनी वाराणसी की यात्रा भी स्थगित करनी पड़ी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें