आगरा के थाना शाहगंज के केवी नगर क्षेत्र में 20 नवंबर को एक बेसहारा कुत्ते को जहर देकर मार डाला गया। पशु प्रेमी प्रारंभ फाउंडेशन संस्था के संचालक सनी तोमर ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। वह क्षेत्र में ही रहते हैं।
विज्ञापन
मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सनी का आरोप है कि पहले भी इसी तरह कई कुत्तों को मार डाला गया है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।