फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर के दरवाजे पर खड़ी वृद्धा पर छुट्टा मवेशी का हमला, गंभीर

विज्ञापन
छुट्टा मवेशी के हमले में घायल जैतपुर की सुखदेवी
विज्ञापन
बाह। जैतपुर में सोमवार शाम करीब 6 बजे घर के दरवाजे पर खड़ी वृद्धा सुखदेवी पर हिंसक छुट्टा मवेशी ने हमला कर दिया। जिससे बस्ती में भगदड़ मच गई। वृद्धा को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन

जैतपुर निवासी महावीर सिंह की 70 वर्षीय पत्नी सुखदेवी सोमवार शाम 6 बजे दरवाजे पर खड़ी थी। परिजन के मुताबिक हिंसक छुट्टा मवेशी ने दरवाजे में ठोकर मारी। जिससे दरवाजा अंदर की ओर खुला और सुखदेवी गिर गईं। गिरने के बाद भी छुट्टा मवेशी ने सींगों से हमला कर दिया। चीख पुकार पर परिजन ने छुट्टा मवेशी को भगाकर उनकी जान बचाई। गांव के लोगों ने बताया कि हिंसक मवेशी के हमले में 5 लोग चुटैल हुए हैं। घायल हुई सुखदेवी को आनन फानन में परिजन इलाज के लिए बाह सीएचसी पर ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हिंसक हुए मवेशी के हमले की दहशत का आलम ये है कि बस्ती के लोग अपने बच्चों को घरोंं से बाहर नहीं निकलने दे रहे। इस संबंध में पूछे जाने पर जैतपुर के खंड विकास अधिकारी नीरज तिवारी ने बताया कि हिंसक छुट्टा मवेशी को पकड़वा कर गोशाला भिजवाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें