फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 50 हजार घरों में ठंडे रहे चूल्हे, बाजार से खरीदा खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा क्षेत्र में गैस लाइन शिफ्टिंग के कारण मंगलवार को सुबह नाश्ता, दोपहर का खाना और शाम की चाय तक के लिए लोग तरस गए। 50 हजार घरों में चूल्हे ठंडे रहे। बुकिंग के बाद भी एलपीजी सिलिंडर नहीं मिले। ऐसे में बाजार से खरीद कर लोगों ने खाना खाया।
विज्ञापन


सोमवार रात 9 बजे से मंगलवार शाम 5 बजे तक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति कमला नगर, दयालबाग, सिकंदरा, शाहगंज, बोदला, वायु विहार, पथौली, पश्चिमपुरी से लेकर शास्त्रीपुरम तक बंद रही। उधर, ट्रांसपोर्ट नगर सहित 6 कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) स्टेशन भी बंद रहे।

इससे ऑटो व अन्य सीएनजी वाहनों को गैस नहीं मिली। सीएनजी भराने के लिए वाहनों को कालिंदी विहार तक चक्कर लगाने पड़े। जयपुर हाउस निवासी अनीसा पुरसनानी ने बताया कि सुबह चाय बनाने के लिए जब चूल्हा जलाया तो गैस आपूर्ति बंद मिली। सुबह का नाश्ता और दोपहर का खाना बाजार से खरीदकर मंगाना पड़ा।
विज्ञापन


शाहगंज निवासी अनीता ने बताया कि 24 घंटे पहले एलपीजी गैस सिलिंडर की बुकिंग कराई थी। पिछले एक साल से सिलिंडर की जरूरत नहीं पड़ी थी। अचानक पीएनजी बंद होने से बुकिंग कराई तो सिलिंडर की डिलिवरी नहीं हुई।

गेल के सहायक प्रबंधक किशन सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति बहाल हो गई। सिकंदरा क्षेत्र में नगर निगम की ओर से नाला निर्माण कराया जा रहा है। नाले के पास ही गेल की आठ इंच व्यास वाली स्टील पाइप लाइन को शिफ्ट करने के लिए क्लोजर लिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें