फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जनकपुरी महोत्सव में कल से तीन दिन रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जनकपुरी महोत्सव के लिए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। इस पर जनक मंच शिवम पार्क सेंट्रल बैंक रोड कमला नगर में बना है। जनकपुरी में वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए है। बृहस्पतिवार से जनकपुरी महोत्सव के लिए रूट डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन



आंतरिक डायवर्जन
भगवान टॉकीज चौराहे से दयालबाग की तरफ कोई भी भारी वाहन नहीं जाएगा।
अबुल उलाह दरगाह से कोई भी भारी वाहन सुल्तानगंज की पुलिया की तरफ नहीं जाएगा।
सुल्तानगंज की पुलिया से महाराजा अग्रसेन (मुगल रोड) मार्ग में कोई भी भारी वाहन, ऑटो व ई-रिक्शा नहीं जाएगा।
लगड़े की चौकी की तरफ से भी भारी और कॉमर्शियल वाहन सुल्तानगंज की पुलिया की तरफ नहीं जाएगा।
श्रीजी टेंट हाउस के सामने वाली गली और एसके मोटर्स कट से भी कोई भी वाहन कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जाएगा।
गुलफाम टी स्टॉल के सामने वाली गली से कोई वाहन कार्यक्रम स्थल की तरफ नही जा सकेगा।
मारूती शोरूम वाली गली और कोहलर के सामने कट से कार्यक्रम स्थल की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा।
शिवशंकर सेवा सदन के सामने वाली रोड से कार्यक्रम स्थल की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।
वेलमाउंट प्री स्कूल चौराहा और रेखा मेडिकल से कोई वाहन कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जाएगा।
पंजाब बूट हाउस चौराहा और पानी की टंकी के सामने तिराहे से कोई वाहन कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
होटल अंजुमन और जेके टायर की तरफ से कोई वाहन कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जा सकेगा।
बीएम हॉस्पिटल रोड कट से भी नहीं जा सकेंगे।
अग्रवाल हॉस्पिटल के पास एनएच कट से सर्विस रोड पर कोई भी भारी वाहन/कॉमर्शियल वाहन सर्विस रोड पर नहीं जाने दिया जाएगा।
वाटरवर्क्स चौराहा से कोई भी भारी वाहन कमला नगर की तरफ नहीं जायेगा।

यहां होगी पार्किंग
वाटरवर्क्स चौराहा से जनकपुरी को जाने वाले वाहन (कार) अग्रवन सेवा सदन में पार्क किये जाएंगे।
सुल्तानगंज की पुलिया से कार्यक्रम में शामिल होने जाने वाले वाहन कर्बला मैदान और दीप अपार्टमेंट के सामने मैदान में पार्क होंगे।
सुल्तानगंज की पुलिया की तरफ से जाने वाले दो पहिया वाहन शिवशंकर सेवा सदन पार्किंग में पार्क होंगे।
दयालबाग की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन (कार / बाइक) रमन वाटिका में पार्क होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें