फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से तबाही : 53 विद्युत पोल टूटने से सौ गांव की बिजली सप्लाई रही ठप

Thu, 18 May 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में बुधवार देर शाम चली आंधी ने देहात क्षेत्रों में जमकर तबाही मचाई। तेज आंधी के कारण देहात में 53 विद्युत पोल टूट गए। वहीं, 20 से ज्यादा इलाकों में विद्युत तार पर पेड़ टूटकर गिर गए। जिले में सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान मटसेना और दबरई क्षेत्र में हुआ है। बृहस्पतिवार को सुबह विद्युत व्यवस्था सुचारू करने में टीमें जुटी रहीं। आंधी से विद्युत निगम को 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब आठ बजे के बाद तेज आंधी शुरू हुई। इस कारण पूरे शहर और देहात क्षेत्रों की सप्लाई को बंद कर दिया। हवा की गति इतनी तेज थी कि बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। कई स्थानों पर पेड़ टूटकर बिजली की लाइन पर गिर गए। गौंछ, खंजापुर, कायथा, ओखरा, नैपई और चनौरा गांव में करीब 10 पोल टूटकर गिर गए। 12 स्थानों पर तार भी टूटे। इसके अलावा दबरई क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। यहां 20 पोल टूटकर जमीन पर गिर गए। ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए।
मटसेना, दबरई, सेंगई सहित 40 से ज्यादा गांवों में पूरी रात बिजली सप्लाई ठप रही। फरिहा क्षेत्र में चार, सिरसागंज में पांच, मोहम्मदाबाद में दो और जसराना क्षेत्र में भी आठ पोल आंधी से टूटे। शहर में भी देर रात तक सप्लाई बंद रही। पेट्रोलिंग करने के बाद सप्लाई को सुचारू किया गया। बृहस्पतिवार को तड़के आंधी से ध्वस्त हुई विद्युत व्यवस्था को संभालने में विद्युतकर्मी जुट गए। ट्रेक्टर, हाइड्रा और जेसीबी की मदद से नए पोल गए गए। वहीं, टूटे पड़े पेड़ों को भी विद्युत तारों के ऊपर से हटाया गया। अधिकांश गांवों में विद्युत सप्लाई को सुचारू कर दिया गया। हालांकि अभी भी कई गांवों में विद्युत सप्लाई बंद है।
विज्ञापन


-53 विद्युत पोल टूटने की जानकारी हुई है। अधिकांश जगह पर सप्लाई को सुुचारू करा दिया गया है। कुछ ट्यूबेल की सप्लाई बंद हैं, उनको भी ठीक करने के लिए हमारी टीमें लगी हुई हैं। करीब 100 गांवों में विद्युत सप्लाई प्रभावित रही थी।
विज्ञापन

वीएस चौहान, एक्सईएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें