फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Thu, 18 May 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक युवती का नहाते समय अश्लील बनाने के बाद संबंध बनाने व वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पीड़िता की बहन से भी संबंध बनाने को लेकर दबाव बना रहा था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवती का दिल्ली में कुछ दिन पूर्व तिलक नगर द्वारिका निवासी आदित्य रॉय अभिषेक ने नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया था। अब वह युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। भाई बहन व अन्य रिश्तेदारों को अश्लील मैसेज आदि भी भेजे। इसके बाद पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी अब पीड़िता की बहन को भी संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा था। वहीं दो लाख रुपये की मांग भी कर रहा था। बृहस्पतिवार को आरोपी अभिषेक घिरोर चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह मूल रूप से जनपद इटावा के गावं जैतपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें