फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भीषण गर्मी में रोकें जनगणना कार्य, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

Sat, 23 May 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में  प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी
विज्ञापन
आगरा। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच जनगणना कार्य कराए जाने पर शिक्षक संगठनों ने विरोध जताया है। शुक्रवार को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर इसे रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

यूटा के जिलाध्यक्ष केके शर्मा और जिला महामंत्री राजीव वर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। चेतावनी दी कि कार्य बहिष्कार का फैसला भी लिया जा सकता है। इस दौरान धर्मेंद्र चाहर, आनंद शर्मा, विजय कुमार, अवधेश भारद्वाज, संजीव शर्मा और माइटी अबरोल भी मौजूद रहे। यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने भी जनगणना निदेशक को पत्र भेजकर जून तक कार्य रोकने की मांग की है।
वहीं माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने एडीएम प्रशासन को ज्ञापन देकर जनगणना कार्य जुलाई माह में कराने की मांग की है। प्रांतीय उपाध्यक्ष भोज कुमार शर्मा ने नेतृत्व किया। उनके साथ जसवंत सिंह जादौन, सुधीर कुमार कुलश्रेष्ठ, शिव ज्योति पुंडीर, रामवीर सिंह, चूड़ामणि सिंह और नारायण चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें