फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भैंस के रुपयों के विवाद में पथराव, दहशत में बाजार बंद, कागारौल के जगनेर रोड पर पुलिस पर भी फेंके पत्थर, दहशत में बंद हुआ बाजार, 6 गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो।थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव पुरा हरसुख में हाथों में लाठी डंडे खेतों में दौड़ते महिला पुर - फोटो : Archive
विज्ञापन
कागारौल। कस्बा के जगनेर रोड पर बृहस्पतिवार शाम को भैंस बेचने के रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों ओर से मारपीट हो गई, देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। अफरा-तफरी मच गई। पथराव के दौरान दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और लोग घरों में दुबक गए। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर 6 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को प्रथम पक्ष अंसार व द्वितीय पक्ष सगीर पक्ष के लोगों ने सड़क के दोनों ओर से एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाये। कई लोग डंडे और सरिया लेकर हमला कर रहे थे, जबकि कुछ उपद्रवियों ने घरों की छतों से भी पथराव कर दिया। पुलिस ने बताया कि उपद्रवियों ने पुलिस को भी निशाना बनाते हुए पथराव कर दिया। पथराव में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके से छह आरोपियों नदीम, जमील, शकील, वसीम, सगीर और कपिल को पकड़ लिया। पुलिस ने देर रात प्रथम पक्ष से 14 लोग अंसार, लुकमान, इसरार, आजाद, महाराज, भीलू, आशिक, अहसान, अरुण, नकीम, नईम, कपिल, वसीम, चांद व द्वितीय पक्ष से 16 लोग सगीर, शकीलो, रहीश, आशकीन, वसीम, सिंधी, अरमान, अजीम, नदीम, समीर, जमील, बंटू, अली अख्तर, अनीस, कलुआ, नईम नामजद व 20-25 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें