बाह। तहसील बाह में 72 सड़कों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने मंजूरी प्रदान की है। जिससे सड़कों से जुड़ने वाले गांवों की राह आसान हो जाएगी। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने सड़कों की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लोक निर्माण राज्य मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह का आभार जताया है।
बनने वाली सड़कों में बाह-उदी मार्ग से मन्नीसिंह पुरा के लिए 1.1 किमी लंबी सड़क 10.38 लाख रुपये में, रामनगरिया के लिए 520 मीटर लंबी सड़क 4.97 लाख रुपये में, नगला बाग के लिए 810 मीटर लंबी सड़क 7.62 लाख रुपये में, धायपुरा के लिए 1.5 किमी लंबी सड़क 14.24 लाख रुपये में, प्यारम्पुरा के लिए 575 मीटर लंबी सड़क 5.40 लाख रुपये में, रीछापुरा के लिए 2.44 किमी लंबी सड़क 23.08 लाख रुपये में, कूकापुर से छोटेपुरा की 1 किमी लंबी सड़क 77.84 लाख रुपये में, आगरा-बाह, कचौराघाट मार्ग से मुकुंदपुरा के लिए 1 किमी लंबी सड़क 11.82 लाख रुपये में, सुजानपुरा-लखनपुरा की 675 मीटर लंबी सड़क 7.95 लाख रुपये में, चित्तरपुरा-देवसिंहपुरा की 1.700 किमी लंबी सड़क 20.11 लाख रुपये में, तिलूपुरा-सुजानपुरा की 1 किमी लंबी सड़क 12.38 लाख रुपये में, नहटोली देवी मंदिर की 1 किमी लंबी सड़क 9.50 लाख रुपये में, पिनाहट-नंदगवा मार्ग पर पुरा जौमर्द की 680 मीटर लंबी सड़क 6.40 लाख रुपये में, कासगंज की 850 मीटर लंबी सड़क 8.06 लाख रुपये में, भगतनपुरा की 750 मीटर लंबी सड़क 7.07 लाख रुपये में, 1.73 किमी लंबी पुरा कैंथ की सड़क 125.19 लाख रुपये की शामिल है।
इंसेट
पांटून पुलों की मरम्मत को धनराशि मंजूर
बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने बताया कि चंबल नदी के कैंजराघाट उद्योतगढ़ पांटून पुल के निर्माण एवं संचालन के लिए 37.96 लाख रुपये, पिनाहट उसैथ पांटून पुल के निर्माण एवं संचालन के लिए 31.87 लाख रुपये, यमुना नदी के बटेश्वर-कल्यानपुर-भरतार पांटून पुल के निर्माण एवं संचालन के लिए 17.24 लाख रुपये मंजूर कराए। चंबल नदी के कैंजराघाट उद्योतगढ़ घाट पर स्टीमर के संचालन, सुरक्षा एवं रखरखाव के लिए 19.92 लाख रुपये, पिनाहट उसैथ घाट पर स्टीमर के संचालन, सुरक्षा एवं रखरखाव के लिए 23.28 लाख रुपये, यमुना नदी के बटेश्वर कल्यानपुर घाट पर स्टीमर के संचालन के लिए 17.24 लाख रुपये का बजट मंजूर कराया है।