फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: रंगबाजी में फायरिंग के बाद युवक के घर पर पथराव, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Mon, 18 Nov 2024 11:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ताजगंज के सैमरी गांव में दो गुटों में चल रहे विवाद में फायरिंग हो गई। इसके बाद एक युवक के घर पर पथराव हुआ। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 
 
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के गांव सैमरी (ताजगंज) में रंगबाजी में युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। एक युवक को घेरकर दूसरे गुट के युवकों ने फायरिंग कर दी। वह जान बचाने के लिए घर में भागा। हमलावर युवक वहां भी आ गए। घर पर पथराव कर दिया। लोगों के आने पर धमकाते हुए भाग गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। इस पर युवकों ने फिर से धमकाया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


गांव सैमरी निवासी सरजू यादव गांव में मंदिर के पास बैठा हुआ था। आरोप है कि गांव के आकाश यादव, प्रदीप यादव, अशोक, सनी, रामपाल, गब्बर, रामकिशन और राॅकी आ गए। वह जान से मारने की धमकी देने लगे। सरजू यादव को निशाना बनाते हुए अशोक और आकाश ने तमंचे से फायरिंग कर दी। वह जान बचाकर घर की तरफ भागने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर आ गए।

हमलावर युवक भी सरजू के पीछे भागे। उसके ऊपर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। घर पर भी पथराव किया। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गए। इसमें हमलावर युवक सरजू के पीछे दाैड़ते दिख रहा है। रविवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर आया, जिसमें युवक बाइकों पर नजर आ रहे हैं। वह धमकाते हुए जा रहे हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गांव के दो गुट हैं। दोनों रंगबाजी दिखाना चाहते हैं। एक-दूसरे के खिलाफ व्हाट्सएप पर स्टेटस और इंस्टाग्राम पर वीडियो डालते रहते हैं। इसी में विवाद चल रहा है। इसीलिए सरजू पर हमला किया गया था। आरोपी राॅकी और अशोक को पकड़ लिया है। अशोक से तमंचा भी मिला है। दोनों को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें