फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अनुसूचित जाति के युवक की बरात पर पथराव, दो बच्चे घायल, जगनेर के गांव दहगमा में एसीपी ने पहुंचकर संभाला मोर्चा, दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जगनेर। थाना क्षेत्र के गांव दहगमा में बृहस्पतिवार देर रात अनुसूचित जाति के युवक की बरात पर दबंगों ने पथराव कर दिया। हमले से बरात में भगदड़ मच गई। पत्थर लगने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचीं एसीपी ने मोर्चा संभाला। थाना जगनेर में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार देर रात करीब 11:30 बजे की है। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी विजयपाल की बेटी की बरात चढ़ रही थी। तभी किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि दूसरे पक्ष के दबंगों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे बरात में भगदड़ मच गई। पत्थर लगने से प्रशांत (11 वर्ष) और अंशु (13 वर्ष) घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गांव में पुलिस तैनात
घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव दहगमा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से घटना की पूरी जानकारी ली। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात की गई है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। - प्रीता सिंह, एसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें