मैनपुरी। नगर में संचालित राशन की दुकान पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब राशन की बोरियों में पत्थर, गुटखा के रैपर और कोल्डड्रिंक के ढक्कन निकले। राशन लेने के लिए पहुंचने वाले लोगों को हंगामा करते हुए राशन लेने से इंकार कर दिया। बाद में दूसरी बोरियों से उन्हें राशन दिया गया। मामले की जानकारी पूर्ति विभाग के अधिकारियों को दी गई है।
बुधवार को नगर में संचालित राशन की दुकान पर डीलर बाबूराम द्वारा राशन का वितरण किया जा रहा था। मोहल्ला चौधरी के लोग राशन लेने के लिए लाइन में लगे थे। तभी एक गेहूं और चावल की बोरी में पत्थर के बड़े-बड़े टुकड़ों के साथ ही गुटखे के रैपर और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के ढक्कन निकले। इसे देखते ही कार्ड धारकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
उन्होंने ये राशन लेने से मना कर दिया। बाद में उन्हें समझा बुझाकर दूसरी बोरियों से राशन का वितरण किया गया। मामले की जानकारी राशन डीलर ने पूर्ति विभाग को भी दी है। वहीं कार्डधारकों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।