फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूडा के सड़क निर्माण पर दो पक्षों में पथराव, कई घायल

विज्ञापन
कासगंज के गंजडुंडवारा में सड़क के विवाद के बाद मौके पर मौजूद पुलिसबल - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। डूडा द्वारा एटा रोड बनवाए जाने के बाद मिलन टाकीज एवं सुदामापुरी पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों ओर से पथराव किया गया। पथराव में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के एटा रोड पर मिलन टाकीज के निकट से होकर जा रहे रास्ते के लिए डूडा द्वारा टेंडर निकाला गया था। टेंडर के बाद रविवार से निर्माण शुरू करा दिया गया। सड़क निर्माण की जानकारी मिलन टाकीज के मालिक कयूम खान और अजय शर्मा मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उनके पक्ष के लोग भी बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। कयूम खान और अजय शर्मा सड़क को निजी संपत्ति बताते हुए निर्माण का विरोध किया।
जानकारी पर सुदामापुरी के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। बस्ती के लोगों को टाकीज पक्ष के लोगों को सड़क निर्माण रुकवाना नागवार गुजरा। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में पथराव हो गया। पथराव से भगदड़ मच गई और पथराव में विपिन गुप्ता, सहित कार्य कर रहे मजूदर घायल हो गए। जानकारी पर सीओ गवेंद्र पाल गौतम, तहसीलदार तिमराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मिलन टाकीज पक्ष के लोगों का कहना है कि यह सड़क उनकी निजी संपत्ति है। वर्ष 1990 में टाकीज का निर्माण कराते समय जगह को छोड़ा गया था। इसका मामला कोर्ट में भी चल रहा है। घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव का माहौल है।
सुदामापुुरी में चार वार्ड आते हैं। इसकी आबादी लगभग सात हजार है। यह जगह क्षेत्र के लोगों के आने जाने का मुख्य रास्ता है। लोगों की समस्या को देखते हुए सड़क निर्माण का कार्य डूडा द्वारा कराया जा रहा था। दोनो पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया गया है।
विज्ञापन

- संजीव महाजन पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें