फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में इस वजह से दो पक्षों में पथराव, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

Sun, 04 Mar 2018 07:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला जसराना (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फिरोजाबाद में थाना जसराना के गांव भायपुर में पांच रुपए के लिए दो पक्षों के लोग आमने-सामने आने से जमकर पथराव हुआ। पथराव में दो लोग घायल होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


गांव में बवाल की सूचना से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी देहात के साथ एसडीएम जसराना ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने बवाल कर रहे 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

गांव भायपुर में पंकज कुमार पुत्र ग्याप्रसाद की दुकान है। 15 दिन पूर्व सामान के लेनदेन में 5 रुपए की भूल को लेकर शमीम से विवाद होने पर ग्रामीणों ने सुलझा दिया। रविवार सुबह पंकज से शमीम और उसके पिता कमरुद्दीन ने पांच रुपए मांगे। 
विज्ञापन


रुपए मांगने पर दोनों ओर से गाली गलौज हो गया। अचानक दोनों ओर से दो दर्जन भर से अधिक लोग एकत्रित होने से देखते ही देखते दोनो पक्षों के बीच पथराव होने से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन

मौके पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पथराव में रिंकू पुत्र विजयपाल निवासी पट्टह खेरिया एवं छोटेलाल पुत्र चंद्रपाल निवासी सिरसागंज घायल हो गए। पथराव की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को सांप्रदायिक बवाल बता कर दी। 

बवाल की सूचना से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक उदल सिंह के साथ क्षेत्राधिकारी प्रेमप्रकाश यादव के बाद एसपी देहात महेंद्र सिंह एवं एसडीएम मोहम्मद रिजवान के साथ पुलिस बल पहुंचा। 

पुलिस ने पथराव कर रहे 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार लोगों में पंकज, कमरुद्दीन, समीम, इश्तयाक, भूरे, सौदान सिंह, ओमवीर सिंह, गंगा सिंह, रंजीत, रवि कुमार, अनिल कुमार शामिल हैं। एसपी देहात महेंद्र सिंंह ने कहा  गांव में रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है। 11 लोगों को जेल भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें