फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रुपयों के विवाद में पथराव, महिला श्रद्धालु समेत दो जख्मी

Mon, 29 Jun 2026 02:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बटेश्वर मे लड़ाई झगड़े के बाद जाती श्रद्धालुओं की बस लड़ाई के बाद मंदिर c c tv को देखती पुलिस
विज्ञापन
बटेश्वर। उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थ बटेश्वर धाम में शनिवार रात कलश विसर्जन करने आए श्रद्धालुओं और आइसक्रीम विक्रेता के बीच रुपयों के लेन-देन के लिए विवाद हाे गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव किया गया। दो श्रद्धालु घायल हो गए। पथराव होने से तीर्थ में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


घटना रात लगभग 9:30 बजे की है। फिरोजाबाद के भरत नगर के श्रद्धालु यमुना नदी में कलश विसर्जन करने आए थे। रात को वह वापस लाैट रहे थे। तीर्थ बटेश्वर धाम मुख्य गेट के बाहर एक आइसक्रीम की ठेल वाले से उनका रुपयों के लेन-देन के लिए विवाद हो गया। कहासुनी के बीच दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। जमकर पथराव किया गया। सिर में पत्थर लगने से वाहन में बैठी श्रद्धालु अर्चना (17) और भानु घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112, बटेश्वर चौकी प्रभारी इंद्र कुमार और नौरंगी घाट चौकी प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख आरोपी आइसक्रीम विक्रेता और उसके साथी ठेल छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी ने बताया कि तीर्थ क्षेत्र और मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें