लायंस क्लब की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। अमर उजाला
आगरा। लायंस क्लब आगरा आकाश ने रविवार को वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट डॉ. आरएन वर्मा का स्वागत किया। क्लब के चार्टर सदस्य मनीष अग्रवाल ने गरीबों के लिए एक स्थायी स्वास्थ्य परियोजना शुरू करने का प्रस्ताव रखा। इस परियोजना का उद्देश्य लोगों को सुलभ और किफायती उपचार उपलब्ध कराना है। लायन मनोज कुमार गुप्ता ने इसमें सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ. वर्मा ने कार्यभार संभालने के बाद सभी क्लबों के साथ इस विषय पर चर्चा की बात कही। उन्होंने बताया कि डिस्ट्रिक्ट 321 सी-2 में 73 क्लब कार्यरत हैं, जिनमें से 31 आगरा में हैं। कहा कि इस वर्ष का थीम सर्व विथ काइंडनेस है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश गोयल ने अतिथियों का परिचय कराया। धन्यवाद ज्ञापन क्लब अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय ने दिया। इस मौके पर सुनील शर्मा, मनोज कुमार गुप्ता, संजीव गुप्ता, सतीश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, राजकुमार खन्ना, संजय गर्ग, मनोज नागा और गौरीशंकर आदि मौजूद रहे।