फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़ कर सात लाख के जेवर नकदी चुराए

विज्ञापन
बेवर में चोरी के बाद फैला पड़ा सामान - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र में शनिवार की रात छिबरामऊ रोड स्थित एक घर के ताले तोड़ कर चोर करीब सात लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के समय घर के सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। रविवार की सुबह वापस आने पर चोरी की जानकारी हो सकी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

छिबरामऊ रोड पर बिजलीघर के पास निवास कर रहे ब्रजेश यादव शनिवार की रात भांजे की शादी में शामिल होने के लिए बझेरा तिराहे के पास एक गेस्ट हाउस में गए थे। परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ गए थे। रात में किसी समय चोर मकान के ताले तोड़ कर अंदर दाखिल हो गए।
चोरों ने कमरों के ताले तोड़ने के बाद अलमारी व बक्सा में रखे लाखों रुपये की नकदी और जेवर चोरी की वारदात अंजाम दी। रविवार की सुबह ब्रजेश जब घर लौटे तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। गृहस्वामी ने पुलिस को बताया कि चोर 5.30 लाख रुपये की नकदी, दो सोने की चेन, दो अंगूठी, तोडिया सहित करीब सात लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन

करीब सात लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी की घटना के बाद पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी देख रही है। पुलिस को उम्मीद है कि घर के पास लगे कुछ सीसीटीवी से उन्हें चोरों के बारे में सुराग मिल सकता है। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि जल्द ही वारदात का खुलासा करेंगे और चोरों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें