फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी को दी जान से मारने की धमकी, एसटीएफ आगरा टीम ने किया गिरफ्तार

Sat, 04 Jul 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

एसटीएफ आगरा टीम ने किया गिरफ्तार, नारखी पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धेवती के दोस्त को फंसाने के लिए नाना से दोस्त के सिम से प्रदेश के डीजीपी को ही जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस युवक तक पहुंच भी गई, लेकिन युवक के बयान पर जांच हुई तो उक्त वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धमकी देने वाले नंबर की सिम के साथ मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


कल लखनऊ डीजीपी कार्यालय में एक व्यक्ति ने धमकी देते हुए डीजीपी को कल तक मार डालने की बात कही थी। डीजीपी मुख्यालय से मामले की जांच आगरा एसटीएफ टीम को सौपी गई।

ये भी पढ़ें : शहीद बबलू कुमार ने फोन पर भाई से कहा जल्द घर आऊंगा, तिरंगे में लिपटकर आया पार्थिव शरीर
विज्ञापन


एसटीएफ ने पता किया तो जिस सिम से धमकी दी गई थी, वह सिम नारखी के गांव जारखी के निवासी आशीष पुत्र बॉबी जाटव के नाम पर था। एसटीएफ आगरा की टीम ने गांव में जाकर आशीष से पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

आशीष ने बताया कि ये सिम उसने पड़ोसी रणधीर सिंह की हाथरस निवासी धेवती को दे रखा था। वह उसकी दोस्त थी और उससे इसी सिम से बात करता था। पड़ोसी को पता चला तो उसने ही फंसाने के लिए आशीष के सिम से डीजीपी को धमकी दी थी। एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र ने बताया कि वृद्ध को हिरासत में लेने के साथ उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें